इस महाशिवरात्रि करें इन चमत्कारी शिव मंत्रों का जाप

इस महाशिवरात्रि करें इन चमत्कारी शिव मंत्रों का जाप

 


महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा और उपासना करने का बड़ा महत्व है। भगवान शिव को भोले भंडारी भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवताओं में से एक हैं। वैसे तो हर महीने ही शिवरात्रि आती है,
लेकिन फाल्गुन माह में आने वाली महाशिवरात्रि का अधिक महत्व है। हिंदू धर्म के अनुसार जो भक्त इस दिन भगवान शिव की उपासना और व्रत करता है, उसकी हर मनोकामना भगवान शिव पूर्ण करते हैं।  

आज मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। इस दिन आप भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा कर, मन को शांत करके शिव मंत्र का जाप करें। भगवान शिव का हर मंत्र चमत्कारी है। कहा जाता है
कि शिव मंत्रों के जाप से रोग, दोष, कष्ट, संकट, पाप, भय सब दूर हो जाते हैं। और साथ ही सुख, सौभाग्य, आरोग्य, संतान आदि की प्राप्ति भी होती है। आइए जानते हैं भगवान शिव के प्रभावशाली और चमत्कारी मंत्रों के बारे में...


भगवान शिव के चमत्कारी मंत्र

1. शिव गायत्री मंत्र

ओम तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्। इस मंत्र का जाप सुख, समृद्धि आदि की प्राप्ति के लिए किया जाता है।

2. पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय यह मंत्र भगवान शिव का मूल मंत्र या शिव पंचाक्षरी मंत्र है।
इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

3. महामृत्युंजय मंत्र ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

4. लघु मृत्युंजय मंत्र

ओम जूं स माम् पालय पालय स: जूं ओम 

मृत्युंजय मंत्रों का जाप अकाल मृत्यु, असाध्य रोग, राज दंड आदि से सुरक्षा के लिए किया जाता है।

5.  शिव आरोग्य मंत्र माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा। आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।। 

ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।। 


उत्तम स्वास्थ्य के लिए इस मंत्र का भी जाप किया जाता है। 

6. धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए शिव मंत्र ओम हृौं शिवाय शिवपराय फट्।।

7. शत्रु-विजय के लिए शिव मंत्र ओम मं शिव स्वरुपाय फट्।।

 8. शिव स्तुति मंत्र द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि। उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

Share This

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About Us

Like Us

Designed By Seo Blogger Templates- Published By Gooyaabi Templates