शिक्षक ने स्कूल बाथरूम में किया छात्रा के साथ दुष्कर्म,पुलिस कर रही छानबीन मामला दर्ज

शिक्षक ने स्कूल बाथरूम में किया छात्रा के साथ दुष्कर्म,पुलिस कर रही छानबीन मामला दर्ज





ऊना :- जिला ऊना के अम्‍ब में एक स्कूल में जमा दो की छात्रा ने स्कूल के ही अध्यापक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि स्कूल के आइटी अध्यापक ने बाथरूम में उसके साथ दुराचार किया। इस संबंध में उसने स्कूल प्रबंधन को भी बताया था लेकिन उन्होंने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।



छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा। छात्रा ने इस संबंध में परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन बेटी के साथ अम्ब पुलिस स्टेशन पहुंचे। महिला पुलिस थाना ऊना को सूचित किया गया। शिकायत पर छानबीन के बाद देर रात पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
Share This

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About Us

Like Us

Designed By Seo Blogger Templates- Published By Gooyaabi Templates