कुनिहार वन मंडल के तहत मनाया गया 71 वां वन महोत्सव

कुनिहार वन मंडल के तहत मनाया गया 71 वां वन महोत्सव

कुनिहार (देव तनवर) 


कुनिहार वन मंडल के तहत मंगलवार को 71वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर आयोजित इस महोत्सव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बेहड़ा का पौधा लगाकर कार्यक्रम का आगाज किया।
उन्होंने वन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए डीएफओ सतीश नेगी कुनिहार व उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर आंवला, हरड़, कचनार, बेहड़ा सहित अन्य तीन सौ औषधीय पौधे रोपे गए। इससे पूर्व डीएफओ कुनिहार सतीश नेगी ने उपस्थित लोगों को वन मंडल कुनिहार चलाई जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि पूरे वनमंडल की 221 हेक्टेयर भूमि पर करीब सवा लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उच्चा गांव की 5 हेक्टेयर वन भूमि पर भी 1500 पौधे रोपित होंगे। उन्होंने लोगों से वन संरक्षण के लिए आगे आने और विभाग की सहायता करने की अपील भी की। इस मौके पर अर्की भाजपा मंडलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,इंद्र पाल शर्मा,सुरेश जोशी, दलीप पाल, हाटकोट पँचायत प्रधान सुनीता ठाकुर,कौशल्या कंवर,हंसराज ठाकुर, राजीव शर्मा, हेमंत शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
Share This

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About Us

Like Us

Designed By Seo Blogger Templates- Published By Gooyaabi Templates