अधिशाषी अभियंता कंचन शर्मा ने जल जीवन मिशन के तहत कुनिहार क्षेत्र के साथ लगती कोठी पँचायत के गांव बनिया देवी का किया निरीक्षण

अधिशाषी अभियंता कंचन शर्मा ने जल जीवन मिशन के तहत कुनिहार क्षेत्र के साथ लगती कोठी पँचायत के गांव बनिया देवी का किया निरीक्षण



कुनिहार (देव तनवर)

अर्की जल शक्ति मंडल की अधिशाषी अभियंता कंचन शर्मा ने भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना " जल जीवन मिशन" के तहत चल रहे अर्की मंडल के कार्यों का निरीक्षण किया। गौर तलब है  कि इस मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल का लक्ष्य है जिसमें हिमाचल जल शक्ति विभाग , माननीय जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह जी के  कुशल नेतृत्व में द्रुतगति से कार्य करते हुए इस मिशन को आशातीत सफलता की ओर अग्रसर करते हुए देश में पहले नम्बर पर चल रहा है 
जो हिमाचल के लिए गौरव की बात है । हालांकि यहां की भौगोलिक परिस्थितियों,जलवायु के चलते यह एक चुनौती पूर्ण कार्य है। मगर जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश इस  मिशन को सम्पन्न करने के लिए दृढ़ संकल्प है।इसी मिशन के तहत कंचन शर्मा ने आज कुनिहार क्षेत्र की कोठी पँचायत के गांव बणिया देवी में लगे नलों का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों से उनकी जल सम्बन्धी समस्याओं की  बातचीत करते हुए कंचन शर्मा ने उन्हें जल संरक्षण,जल सदुपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी हिदायत दी। उन्होंने अपने फील्ड स्टाफ को  मास्क भी वितरित किए।उनके  साथ कनिष्ठ अभियंता कुनिहार विवेक चंदेल व अन्य फील्ड स्टाफ के लोग उपस्थित थे। विभाग द्वारा लगाए गए नलों  को लेकर  कंचन शर्मा ने संतोष व्यक्त किया।
Share This

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About Us

Like Us

Designed By Seo Blogger Templates- Published By Gooyaabi Templates